उन्नाव : रसूलाबाद नगर पंचायत में 7 तारीख़ के जुलूस में प्रशासन कर रहा पूरा सहयोग।

उन्नाव : नगर पंचायत रसूलाबाद में 7 तारीख़ का जुलूस हर साल निकलता है जिसमें समाज के तमाम पंत के लोग हिस्सा लेते हैं और ये जुलूस आज से नहीं सदियों से चला आ रहा है यहाँ “तख़्त” को पूरे नगर पंचायत में जुलूस निकाला जाता है, लोग अपने घरों मे तबर्रुख (प्रसाद) बनवाते है उसके बाद वितरण भी करते है जिसमें सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं तख़्त के साथ चलने वाले लोग महतम करते है जिसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठा होती है जिसको कंट्रोल करने के लिए रसूलाबाद चौकी हमेशा सहयोग देती है ताकि भीड़ में किसी तरह के आराजक तत्व किसी को उकसा न सके और किसी तरह का बवाल न हो सके आज दिनांक 26/07/2023 को जुलूस का आगमन हुआ जिसमें चौकी प्रभारी अचल कुमार रावत, दीवान राम प्रताप मौर्य, कॉन्स्टेबल रमेश यादव, हनुमान यादव सहित पूरा चौकी स्टॉफ मौजूद रहा, वही दूसरी तरफ़ पुलिस प्रशासन का सहयोग दे रहे सैय्यद बज़्में हैदर, आफताब खान, राजू खान, हारून खान, जीशान, नाज आलम, सुफियान खान, आदिल खान, अन्य लोग भी शामिल है, ताकि किसी तरह का कोई भी अराजक तत्व अपने मंसूबे में नाकामयाब रहें।

