राज्य स्तरीय पुरुष /महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय खिलाडी स्वर्गीय गंगा शरण मिश्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पे आयोजित होगी कैश मनी कबड्डी प्रतियोगिता पंत स्टेडियम में 30 अगस्त 9 बजे से
राज्य स्तरीय पुरुष /महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त 9 बजे पंत स्टेडियम में
सुल्तानपुर पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी स्वर्गीय गंगा शरण मिश्र की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पे आयोजित होगी कैश मनी कबड्डी प्रतियोगिता, जिसका आयोजन जिला ओलंपिक संघ के दिशानिर्देश मे 30 अगस्त को पंत स्पोर्ट स्टेडियम मे सुबह 9 बजे से किया जाएगा, कार्यक्रम के व्यवस्थापक मुनेन्द्र मिश्र ने बताया की इस एक दिवसीय प्रतियोगिता मे महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के मुकाबले होंगे जिसमे अमेठी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अयोध्या और सुल्तानपुर जिले के खिलाडियों के साथ अन्य टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं ।जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश चैंपियन ने बताया की प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है ।

