सीएम राइज विद्यालय मऊगंज मे प्रवेश प्रक्रिया पर हुई बैठक
मऊगंज---सीएम राइज विद्यालय मऊगंज मे नये प्रवेश को लेकर शिक्षण सत्र 2024-25 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।नया प्रवेश 16 मार्च से प्रारंभ की जाएगी तथा 23 मार्च तक फार्म लिये जायेंगे,28 मार्च को सूची का प्रकाशन किया जायेगा एवं एक अप्रैल से कक्षा का संचालन किया जायेगा।तथा कक्षा वार सीटे निर्धारित की गई तथा इस बार फार्म विद्यालय से नही बांटने का निर्णय लिया गया।फार्म आन लाइन दुकानों से आवेदक लेकर जरुरी दस्तावेज के साथ विद्यालय मे जमा करेगे। बैठक मे प्रमुख रूप से एस पी मिश्रा बीओ, विद्यालय के प्राचार्य भोलानाथ उपाध्याय,एसएमडीसी सदस्य राजू सिंह सेंगर,अंजू सिंह, पुष्पराज सिंह, उर्मिला नापित, शिवेंद्र पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


