हर दिन जाम के झाम से जूझ रहे लोग, राहगीर हलकान* *नगर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकट होती जा रही है।

हर दिन जाम के झाम से जूझ रहे लोग, राहगीर हलकान*    *नगर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकट होती जा रही है।

कोरांव प्रयागराज-  नगर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन विकट होती जा रही है। बड़े वाहन दोपहिया वाहन से भी चल पाना मुश्किल हो गया है। पैदल चलने में भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि अगर बाईपास मार्ग का निर्माण हो जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल जाय। उक्त बातें वहां पर मौजूद समाजसेवी, राजेश पाण्डेय, मेहताब खान, व वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र शुक्ला ने बताईं कई बार लोग विधायक राजमणि कोल से कहां गया तो विधायक जी द्वारा सिर्फ़ आश्वासन दिया जाता है। विधायक राजमणि कोल जी विकास सिर्फ कागजों व बैनरों तक सिमट कर रह जाता है। जबकि तत्कालीन भाजपा विधायक राजमणि कोल ने एक चुनावी जनसभा में बाईपास मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की थी। जिसे आज तक धरातल पर नहीं उतारा जा सका। तमाम दावों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। जनप्रतिनिधि व अधिकारी आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे, लेकिन यहां से गुजरने वालों को जाम से मुक्ति नहीं मिली। नगर में सब्जी मंडी चौक, ब्लाक मुख्यालय रोड, लेङियारी रोड, व गोपाल विद्यालय रोड, व मेन चौराहा जो चारों दिशाओं की ओर जाता है, कोरांव बाज़ार अतिक्रमण के चपेट में है। सङक की पटरियों पर चार पहिया वाहन खङा कर लोग अपनी खरीदारी करते हैं और देखते ही देखते कुछ पलों में लम्बा जाम लग जाता हैं। सबसे विकट स्थिति सब्ज़ी मंडी से लेकर मेन चौराहा में देखने को मिलती है। सड़क अतिक्रमण और ठेले व खोमचों की वजह से आवाजाही में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सङक पर अतिक्रमण की वजह से जाम लगता है । और इसमें फंस कर लोग परेशान होते हैं।