विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम स्वतंत्रता दिवस समारोह मऊगंज में करेंगे ध्वजारोहण
रीवा 13 अगस्त 2023. विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगठित मऊगंज जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे।
तीन तहसीलों का मुख्यालय होगा मऊगंज जिला रीवा 13 अगस्त 2023. राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से रीवा जिले की तीन तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी का मुख्यालय अब नवगठित मऊगंज जिला होगा।


