उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला।
महाराजगंज। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने सक्सेना तिराहे पर पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मुल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया है कि वे दिशाहीन हो चुके है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि किसान पुत्र का अपमान किया है कांग्रेस के युवराज ने, उनके इस कृत्य की जितनी निंदा की जाय कम है। इस दौरान राहुल गांधी मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री गोविंद जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, राजीव द्विवेदी, प्रदीप गौड़, बलराम दूबे, अशोक तिवारी, सिनोद कुमार, महेश चौरसिया, सत्यम चौबे, अशोक पटेल, राधेश्याम कन्नौजिया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

