रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

ब्रेकिंग न्यूज़

रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

The bharat News   रायगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटें लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़ और रायगढ़ में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1085 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 681 सामान्य और 404 मतदान केंद्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 8 लाख 42 हजार 218 मतदाता हैं। रायगढ़ जिले में 1 बजे तक 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट November 17, 2023

रायगढ़ जिले में अब तक 42.86​​​​​​​% मतदान….खरसिया में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

 रायगढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटें लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़ और रायगढ़ में शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे। कुल 1085 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 681 सामान्य और 404 मतदान केंद्र को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले में कुल 8 लाख 42 हजार 218 मतदाता हैं। रायगढ़ जिले में 1 बजे तक 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रायगढ़ के कई मतदान केंद्र का ईवीएम मशीन हुआ खराब

खरसिया के कुरमा पाली के मतदान केंद्र क्रमांक-221 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि कांग्रेसी मतदान केंद्र के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को खाना बांट रहे थे, तब बीजेपी वालों ने खाना-पीना देने को मना किया और थप्पड़ मारने लगे। कोतरा रोड थाना के TI के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

जिले के कई मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब हुई। कुछ जगहों पर मशीन ठीक कर लिया गया, लेकिन रायगढ़ के वार्ड क्रमांक-1 के पोलिंग बूथ पर ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान रुक गया है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि इसे फिर से स्टार्ट होने की प्रक्रिया में कम से कम 2 घंटे का समय और लगेगा। फिलहाल इस बूथ का मतदान रुका हुआ है।

रायगढ़ जिले में 1 बजे तक 42.86 प्रतिशत मतदान

विधानसभा 9 बजे तक वोटिंग % 11 बजे तक 1 बजे तक

रायगढ़ 3.1 20.07 37.80

धरमजयगढ़ 5.3 21.43 46.10

खरसिया 6.12 24.47 43.90

लैलूंगा 6.46 26.19 44.76

रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी की सरकार है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। तभी डबल इंजन की तरफ्तार से विकास होगा।

रायगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक ने कहा कि मतदान एक बड़ा त्योहार है। कांग्रेस के पक्ष में पूरा लहर चल रहा है। सभी जगह सरकार की उपलब्धियां दिख रही है। काम के आधार पर लोग वोट दे रहे हैं। सभी वर्ग के लोगों के लिए काम किया गया है। इस बार कांग्रेस को 75 पार सीटें मिलेगी।

दरअसल, सामान्य और संवेदनशील श्रेणी के मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है। 4 हजार सुरक्षाकर्मियों के साथ 58 विशेष पेट्रोलिंग, 20 एसएसटी और 14 फ्लाइंग स्क्वाड और 14 क्विक एक्शन टीम निगरानी करेगी।