भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस और कमलनाथ पर बोला हमला
‘जो कल कोर्ट में राम के विरुद्ध खड़े थे, वे आज राम की शरण में हैं’
हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा। जो लोग कल राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे, राम के होने न होने को लेकर कोर्ट में खड़े थे, वे ही आज राम की शरण में आ गए हैं। चुनाव आए तो कथा करवा रहे हैं।
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। उन्होने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि मधयप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनाव के पहले तो भगवान याद आते हैं लेकिन चुनाव के बाद सलमान याद आते है।
श्री केसरवानी ने कहा कि जनता में भ्रम फैलाकर ठगना कमलनाथ का शगल बन गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आरोपों के रथ में सवार है।
उन्हें सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाते आता है। प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा छिंदवाड़ा पहुंचने वाली है जिसमे केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा।
इस बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 150 सीटों के साथ आएगी। जनता के दुख दर्द में शामिल होने वाली भाजपा को जनता बहुमत के साथ सरकार में लाएगी।
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा नेता नत्थन शाह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पत्रकारों को भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी सौंपा।

