बिहार :-भोजपुर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या

बिहार :-भोजपुर जिला अंतर्गत कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा छपरा फोर लाइन के समीप सुबह हथियार बंद अपराधियों ने कोईलवर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। मृतक की पहचान त्रिभुवन महतो कोईलवर नगर के कटकेरा मिल्की वार्ड के जगदीश महतो के 45 वर्षीय पुत्र बताय जा रहे हैं। यह बालू कारोबार से जुड़े हुए थे। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की प्राथमिक की जांच में पुराने दुश्मनी का मामला लग रहा है। अभियुक्तो को चिन्हित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में आरोपित का नाम भी आ गया है। कुछ दिन पहले दोनों में मारपीट हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार त्रिभुवन महतो उर्फ राजकुमार कार से सब्जी लेने धनुपरा सब्जी मंडी की ओर गए थे। कार से उतरते ही वाईक सवार 2 अपराधी नजदीक पहुंचे और गर्दन में सटाकर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आक्रोशित लोग हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना सुनते ही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत किये। इधर मृतक की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व हरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से अपना बोलेरो बेचा थे। उसके पास से पैसा भी बकाया है। उसके पति कुछ साल पूर्व बालू पासिंग के मामले में जेल भी गए थे। और 8 महीने रहने के बाद वह जेल से वापस लौटे थे। वापस जाने के बाद उन्होंने फोन पर लगातार बालू माफिया पासिंग गिरोह द्वारा बालू का ट्रक पासिंग करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। और नहीं करने पर उन्हें धमकी दी जा रही थी। शुक्रवार की सुबह घर से बोलकर निकले थे। कि वह हरपुर गांव जा रहे हैं। जिससे बोलेरो बेचा है उससे पैसा भी लेना है। मृतक की पत्नी अनीता देवी के रो रो कर बुरा हाल है।

बिहार :-भोजपुर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या
बिहार :-भोजपुर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या