बिहार :-भोजपुर आरा सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट शराब के नशे में धुत
बिहार :-भोजपुर आरा सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट शराब के नशे में धुत
बिहार :-भोजपुर आरा सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान प्रशासन के अधिकारी मिला नशे में धुत ।
बिहार पुलिस भोजपुर जिले के आरा शहर में रविवार को बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात मिला नशे में धूत वो भी सरकार ताल ठोक कर कहती है। कि राज्य में शराबबंदी है।
बता दे की पुलिस ने मजिस्ट्रेट दयाशंकर झा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान कई नकलची भी गिरफ्तार किए गए।
गिरफ्तार मजिस्ट्रेट सहार अंचला अधिकारी दयाशंकर झा बताए जाते हैं।
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उनकी तैनाती आरा शहर के के०जी० रोड स्थित गर्ल स्कूल में परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में थी।
जांच:- में नशे की पुष्टि होने पर किया गिरफ्तार
इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी को शराब के नशे में ड्यूटी करने की सूचना मिली।
इसके बाद नवादा थाना पुलिस वहां पहुंच गई। और हिरासत में लेकर अंचलाधिकारी सहार को थाने ले जाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार नई नियमावली के तहत सन्हा अंकित करते हुए। कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे नियमावली में पहली बार शराब पीते पकड़े जाने पर जुर्माना का प्रावधान गौरव तलब है। हालांकि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा के दौरान नकलची गिरफ्तार दर्जनों ब्लूटूथ जब्त
जिले के आरा में रविवार को 28 क्रेन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिपाही भर्ती का परीक्षा शुरू हुई ।इस दौरान परीक्षा केंद्र से नकल करने के दौरान 45 से ज्यादा परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के पास से दर्जनों ब्लूटूथ समेत अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं।
एसपी प्रमोद कुमार ने प्रथम पाली में 25 से अधिक पकड़े जाने की पुष्टि की है।
कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर भ्रमण करते रहे डीएम- एसपी
कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहे इस दौरान जहां भी लचर व्यवस्था देखी वहां पर क्रेन्द्रो के पुलिस बल से मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अफसर को दिशा निर्देश देते नजर आये जिलाधिकारी राजकुमार एसपी प्रमोद कुमार