बिहार :-प्रधान सचिव बिहार पटना के द्वारा दिनांक 21, 9, 2023 से अरवल जिले में जन संवाद कार्यक्रम किया जाएगा
बिहार :-प्रधान सचिव बिहार पटना के द्वारा दिनांक 21, 9, 2023 से अरवल जिले में जन संवाद कार्यक्रम किया जाएगा
प्रधान सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के द्वारा सूचित किया गया है कि दिनांक 21.9.2023 से अरवल जिले में जन संवाद का कार्यक्रम किया जाएगा। इस जन संवाद का मुख्य उद्देश्य आम जन तक पहुंचाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ताकि आमजन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ससमय प्राप्त कर सकें।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी अरवल, श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं आगामी आने वाली जन संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पदाधिकारीयों को यह निदेशित किया गया कि वह अपने विभाग से संबंधित लोकहित योजनाओं का प्रचार-प्रसार आमजन के बीच प्रभावी तरीके से करें ताकि आम नागरिकों को इन योजनाओं के बारे में सूचना मिल पाए जिससे वे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उठा पाए।