जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार
विराटनगर ।थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 11 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 80,070 रूपए व ताश पत्ती भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवरंगपुरा में गंगादास कॉलेज के पीछे झाड़ियों में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जुआ खेल रहे 11 जनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

