पुलिस कस्टडी में दो युवकों की मौत।
पुलिस कस्टडी में दो युवकों की मौत।

दिल्ली और फरीदाबाद में 2 मुस्लिम युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस हिरासत में मौत।
परिजनों ने पुलिस पर हत्या का लगाया आरोप।
पहली तस्वीर में दिखाई दे रहे युवक का नाम सैकुल (29) है,टिकरी,गोविंदगढ़ (राजस्थान) का निवासी सैकुल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, 2 दिन पहले फरीदाबाद पुलिस ने उठाया आज उसके परिजनों को पुलिस ने फोन करके बुलाया कि जल्दी थाने आकर अपने बेटे से मिल लीजिए,जब तक परिजन थाने पहुंचे उसकी हिरासत में मौत हो चुकी थी,परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है!
दूसरी तस्वीर में दिखाई दे रहे व्यक्ति का नाम सहादत (36) है जो कि दिल्ली के जहांगीरपुरी का रहने वाला था,उसे कल सुभाष पैलेस थाने की पुलिस ने उठाया था आज उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई है,परिजनों ने पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है,पुलिस ने इस मामले में कहा है कि "एक पुलिसकर्मी की नज़र जब लॉक अप की तरफ़ पड़ी तो उसकी तेज़ सांसे चल रही थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया!

