दिल्ली : CBI ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सह-निदेशक के ख़िलाफ़ दर्ज की FIR,
CBI Case Registered
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने पांच करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय ED के सह-निदेशक पवन खत्री के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक़, इस मामले में शराब व्यापारी अमनदीप धाल और दिल्ली के क्लेरिजेज़ होटल के सीइओ विक्रमादित्य के ख़िलाफ़ भी एफ़आईआर दर्ज की गयी है।
CBI ने इसके साथ ही एयर इंडिया के जनरल मैनेजर दीपक सांगवान, क्लेरिजेज़ होटल एवं रिसॉर्ट्स के मालिक विक्रमादित्य, सीए प्रवीण कुमार वत्स समेत ईडी में यूडीसी नीतेश कोहर और बीरेंद्र पाल सिंह पर मामला दर्ज किया गया है।
CBI की ये कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर की गयी है जो दिल्ली सरकार की एक्साइज़ पॉलिसी में हुए कथित घोटाले की जांच कर रही है।
PTI के अनुसार अमनदीप धाल और उनके पिता बीरेंद्र पाल सिंह ने ईडी जांच में मदद के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण वत्स को पांच करोड़ की रिश्वत दी।

