दबंगों ने किशोरी को उसके पिता के सामने सरेआम घसीट कर पीटा, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी, कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर खास गांव का मामला,

दबंगों ने किशोरी को उसके पिता के सामने सरेआम घसीट कर पीटा, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी, कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर खास गांव का मामला, कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर खास गांव में दबंगों ने किशोरी को उसके पिता के सामने सरेआम घसीटा और उसे रास्ते में उठाकर पटका भी, किशोरी बचाने के लिए चिल्लाती रही, उसके पिता भी मिन्नतें करते रहे, लेकिन बेखौफ दबंग नहीं रुके, वह तब तक मारते रहे जब तक उसकी आंखों से खून नहीं छलक आया, कसूर सिर्फ इतना था वह भाई की पिटाई करने की शिकायत करने चली गई थी, कुंदरकी पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी है, दिल दहलाने वाली घटना कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर खास गांव की है, कुंदरकी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क के लिए सुमित चौधरी की रिपोर्ट