तालाब की नहर हुई लीकेज,किसानो के खेत में घुस रहा है,किसानों ने की लिखित शिकायत,

ग्राम बेडदा में करोड़ो रूपये की लागत से तालाब बना हुआ है। तालाब का पानी नहरों से किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पहुचाया जा रहा है। बेडदा तालाब से पानी सिंचाई के लिए  गंधावल में नहर के माध्यम से पहुचाया गया। लेकिन लाखों रुपए की लागत से बनी नहर जो कि बेडदा तालाब से आ रही है अब वह गंधावल में लीकेज होने लगी है। जिससे नहर का पानी किसानों के खेतों में जा रहा है जिससे फसल खराब हो रही हैं। बेडदा तालाब से लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत सिंचाई के लिए बना है। जो कि कई गांवो में नहरों से पानी जा रहा है। लेकिन गंधावल में नहर लीकेज होने से किसानो को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में जाकर शिकायत की है,पूर्व में भी कई बार शिकायत की है और मांग की है कि नहर को रिपेयर किया जाए साथ ही किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उसका मुआवजा भी दिया जाए, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई है। गंधावल निवासी किसान पुत्र जयस संगठन के गंधावल मंडल अध्यक्ष कमलेश सोलंकी ने गुरुवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नहर घटिया स्तर की बनी है जिसमे में से पानी लिकेज हो रहा हे,और पानी किसानों के खेतों में जा रहा है जिससे फसल खराब हो रही और खेतो में दलदल बन गया, किसानो ने जलसंसाधन के जिन अधिकारीयों की लापरवाही से घटिया नहर निर्माण हुई उन पर कार्यवाही की मांग की है एवं जो आर्थिक नुकसान लिकेज के कारण हुआ है उसका मुआवजा दिलाया जाने की मांग। किसानों को पिछले तीन साल यह समस्या हो रही हैं।