जसोल में आयोजित हुआ आज राहत कैम्प।

महंगाई राहत कैम्प में ग्रामीण को वितरित किये गांरटी कार्ड प्रशासन गांवों के संग शिविर में ग्रामवासियों की उमड़ी भीड़ जसोल:- स्थानीय ग्राम पंचायत जसोल मुख्यालय पर महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन महंगाई राहत कैम्प के अंतर्गत 100 यूनिट बिजली, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सब्सिडी, नरेगा में 125 दिन रोजगार, अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट, पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री चिरजीवी स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन करवाये गए। साथ ही पालनहार योजना,निःशुल्क यात्रा पास हेतु आवेदन, निःशुल्क बिजली कनैक्शन, आपसी सहमति के बंटवारे, शुद्धिकरण तथा अन्य न्यायालयों में लम्बित राजस्व प्रकरणें का निपटारा मौके पर ही किया गया । इस मौके पर उपस्थित विघायक उपखंड अधिकारी बालोतरा विवेक व्यास ने राजस्थान सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक फायदा उठाने का आव्हान किया। शिविर में प्रधान भगवतसिंहजी जसोल ने भी प्रशासन गांव के संग अभियान को ग्रामवासियों के लिए अत्यधिक फायदेमन्द बताते हुए शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवेदनापूर्वक आमजन को राहत प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। जसोल सरपंच ईश्वरसिंह चैहान ने शिविर में उपस्थित समस्त जन-प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारिया, मिडिया प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्राम पंचायत जसोल द्वारा यथा-सम्भव जन-साधारण को समस्त सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का भरपूर प्रयास किया गया है। उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास कैम्प में सभी विभागों के कार्यों का जायजा लिया एवं ग्राम पंचायत जसोल द्वारा की गयी बेहतरीन व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पचपदरा विशन सिंह , विकास अधिकारी बालोतरा महेश सिंह राठौड़, नायब तहसीलदार जसोल भरत सोनी, ग्राम विकास अधिकारी जसोल मोहन सिंह राठौड़, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी, कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश माथुर, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश मेघवाल, उपसरपंच राजेन्द्र छाजेड व वार्ड पंच तथा समस्त 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा जसोल ग्रामवासी उपस्थित रहे।

1.