छिंदवाड़ा भाजपा- सेवा सप्ताह के तहत लगेगा स्वस्थ शिविर
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न
हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा:- भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की एक बैठक जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के जन्मदिवस को सेलिब्रेट कर समस्त देशवासियों को बधाइयाँ दी गई। और इस बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सेवा सप्ताह मनाये जाने का निर्णय लिया गया जिसके तहत दिनाँक 24/09/2023 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन का निर्णय लिया गया यह शिविर चन्दन गाँव में वार्ड क्रमांक 36,37,38 में 24/09/2023 दिन रविवार को आयोजित किया जायेगा ।इस शिविर के विषय में जानकारी देते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि इस शिविर में आँखों एवं दांतो की जाँच एवं मोतियाबिंद का आपरेशन किया जायेगा तथा मेडिसिन विशेषज्ञ एवं होम्योपैथी विशेषज्ञों द्वारा शुगर, डायबिटीज, थायराइड तथा हड्डी रोगो की जाँच तथा इलाज होगा तथा निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरण किया जायेगा ।
डॉ हरजानी जी ने क्षेत्रवासियों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। बैठक में डॉ हितेश मिश्रा, शिरीष साहू, पूरण लाल राजलनी, डॉ भोला यादव उपस्थित रहे। शिविर में आने वाले विशेषज्ञों की जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।

