चौरी चौरा- जे. बी. महाजन डिग्री कॉलेज चौरी चौरा के बी.कॉम डिपार्टमेंट के सीनियर छात्रों ने नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत पार्टी का आयोजन किया
अर्थव्यवस्था को रुपया चलाता है जबकि रुपए को बिजनेसमैन सही जगह पर इन्वेस्ट करता है - डॉ संदीप निषाद
चौरी चौरा : आज दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को जे.बी. महाजन डिग्री कॉलेज चौरी चौरा के बी.कॉम डिपार्टमेंट के सीनियर छात्रों ने नव प्रवेशित छात्रों के लिए स्वागत पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक माननीय ईश्वर चंद्र जायसवाल जी थे l विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संदीप निषाद ने छात्रों से कहा कि अर्थव्यवस्था को रुपया चलाता है जबकि रुपए को बिजनेसमैन सही जगह पर इन्वेस्ट करता है आप बी.काम. में एडमिशन लेकर देश, समाज के लिए निश्चित रूप से अग्रहरि भूमिका निभाएंगे l कॉलेज के अन्य सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों का स्नेह तथा आशीर्वचन छात्रों को प्राप्त हुआ l कार्यक्रम का संचालन सीनियर छात्र रितिका पांडे, काजल विश्वकर्मा तथा राघव जायसवाल ने किया उनके टीम में आशुतोष, प्रियंका, कविता, संध्या, रानी, रोशनी, सनी गुप्ता, बलराम आदि छात्र उपस्थित रहे l नव प्रवेशित छात्रों में रंजना, संजना, खुशी, रितु, संध्या आदि छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा उपस्थित रहे ।

