चौरी चौरा - स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फुका
अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने भोपा बाजार चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया ।
चौरीचौरा अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने भोपा बाजार चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्याण पाण्डेय ने कहा कि स्वामी प्रसाद हिंदू रीति-रिवाज और हिंदू धर्म का अपमान अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं यह बिल्कुल भी सही नहीं है । राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने कहा कि हमारे हिंदू धर्म में ब्राह्मण मूलतः जाति नहीं वो एक प्रवृति होती है, जिसके दो लक्षण होते हैं ज्ञान और तपस्या, ज्ञान का अनुसंधान करे और तपस्या द्वारा संयम करे, इसीलिए प्राचीन हिन्दू धर्मग्रंथों में ब्राह्मण वृत्ति या वर्ण शब्द ही प्रयोग होता है । जो भी इस वृत्ति का पालन करता है समाज उसका सम्मान करता है चाहे वह किसी भी जाति का हो। स्वामी प्रसाद द्वारा समाज के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, ऐसे लोगों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। जिसे हिंदू समाज कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव डा रघुवंश मणि त्रिपाठी, विहिप नेता अमित वर्मा, सत्यप्रकाश दुबे, विशाल त्रिपाठी,अवधनारायण जायसवाल, सर्वज्ञ दुबे, कृष्णमुनि पांडेय आदि मौजूद रहे।

