गलवान झड़प के 5 साल बाद भारत और चीन में दूरी एक कदम और घटी! वीजा की इन दो कैटेगरी में बड़ी छूट का ऐलान

गलवान झड़प के 5 साल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चीन, हांगकांग और मकाऊ के नागरिकों को नियमित टूरिस्ट वीजा जारी करने के लिए संशोधित प्रक्रिया जारी की है। साथ ही भारत सरकार ने यात्रा करने के लिए बौद्ध तीर्थयात्रियों और चीनी राजदूतों के परिवार के सदस्यों के लिए वीजा की शर्तों में भी छूट दी गई है।

गलवान झड़प के 5 साल बाद भारत और चीन में दूरी एक कदम और घटी! वीजा की इन दो कैटेगरी में बड़ी छूट का ऐलान

नई दिल्ली: गलवान झड़प के पांच साल बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चीन, हांगकांग और मकाऊ के नागरिकों को नियमित टूरिस्ट वीजा जारी करने के लिए संशोधित प्रक्रिया जारी की है। भारत में यात्रा करने के लिए बौद्ध तीर्थयात्रियों और चीनी राजदूतों के परिवार के सदस्यों के लिए वीजा की शर्तों में भी ढील दी गई है।

इकनॉमिक टाइम्स को गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ई-वीजा की सुविधाओं के विस्तार पर अभी निर्णय लंबित है। लेकिन फिलहाल चीन के नागरिक अब रेगुलर टूरिस्ट वीजा पर भारत की यात्रा कर सकेंगे। साथ ही बौद्ध तीर्थयात्रियों और चीनी राजनयिकों के परिवार के सदस्यों को भी राहत दी जा रही है

पिछले वर्ष शुरू हुई थी कैलाश मानसरोवर यात्रा

  • भारत द्वारा यह कदम पिछले साल, भारत-चीन के बीच जनवरी 2025 में सीधी यात्री उड़ानों को फिर से शुरू करने के समझौते के बाद उठाया गया है। इसके साथ ही पांच साल से बंद चल रही कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी पिछले साल 2025 में शुरू किया गया था।

  • अधिकारियों ने बताया कि भारत में प्रवेश करने वाले सभी विदेशी नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट या संयुक्त राष्ट्र का लेसेज-पासर और विदेश में किसी भारतीय दूतावास या ऑफिस द्वारा जारी किया जाना अनिवार्य है।

सैटेलाइट फोन की एंट्री बैन

गृह मंत्रालय के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, पर्यटकों के वीजा पर भारत में सैटेलाइट फोन ले जाना प्रतिबंधित है। ऐसे उपकरण पाए जाने पर तुरंत जब्त कर लिए जाएंगे। साथ उल्लंघन करने पर भारतीय कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सैटेलाइट फोन का यह प्रतिबंध इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियों ने सैटेलाइट फोन डेटा का सहारा लिया था।



चीनी नागरिकों की एंट्री के लिए नियमित वीजा में पर्यटक, व्यावसायिक, रोजगार, स्टूडेंट शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करना और वीजा सुविधा केंद्र पर सहायक दस्तावेजों और फीस के साथ हार्ड कॉपी भी जमा करना होगा।

वहीं 2019 में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पांच साल का मल्टीपल एंट्री ई-टूरिस्ट वीजा और कम फीस वाला 30 दिन का सिंगल एंट्री विकल्प शुरू किया था।