*कलेक्टर मऊगंज ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार हेतु बैठक लिया*
आज दिनांक 19.7.2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा द्वारा कलेक्टर मऊगंज के साथ बैठक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाये जाने एवं गर्भवती महिलाओं की जांच कराए जाने हेतु सोनोग्राफी मशीन, डायलिसिस मशीन, सिविल हॉस्पिटल मऊगंज के लिए प्रदान कराए जाने हेतु मांग की गई। जिसमें कलेक्टर महोदय द्वारा डीओ लेटर एमडी एनएचएम को प्रेषित कराए जाने के निर्देश दिए गए।
डॉ मिश्रा ने खंड चिकित्सा अधिकारी मऊगंज को निर्देशित किया कि सिविल हॉस्पिटल मऊगंज में अत्यावश्यक जो भी सुविधाओं की आवश्यकता हो मांग पत्र तैयार कर तत्काल प्रेषित करें जिससे कलेक्टर महोदय को अवगत कराते हुए मऊगंज के लिए आवश्यक उपकरण एवं सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा सके। मऊगंज में कार्यरत समस्त आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें आशाओं को डॉ मिश्रा ने निर्देशित किया कि समस्त गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज का इंजेक्शन लगवाए मातृ एवं शिशु,दस्तक अभियान, वर्तमान में मौसमी बीमारी एवं आई फ्लू की रोकथाम के समुचित प्रबंध,कालरा कम्बेक्ट टीम का गठन कराने के निर्देश दिए गए है। समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग एवं निर्धारित लक्ष्य अनुसार उपलब्धि होना आवश्यक है। कैंसर की स्क्रीनिंग 30 से 65 वर्ष तक महिलाओं की आवश्यक रूप से कराई जाए। पॉजिटिव पाए जाने पर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया जाए।*
*डॉ. बी एल मिश्रा*
*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी*
*जिला रीवा मध्य प्रदेश।*


