उन्नाव : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने मैराथन बैठक की, पेंडिंग केस जल्द से जल्द सॉल्व हो।
Unnao Police
उन्नाव के एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बीती देर रात जिले के सभी थानेदार, सीओ ओर शाखाओं में तैनात प्रभारियों के साथ बढ़ते अपराध को लेकर मैराथन बैठक की। बैठक में थाना क्षेत्र के हिसाब से अपराध की जानकारी हासिल की। एसपी ने कहा वांछितों की गिरफ्तारी, 14 एक क तहत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, पीड़ितों की थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो कार्यवाही होगी। मीटिंग के दौरान अन्य थानेदारों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट चोरी लूट, नकबजनी की घटनाओं को रोकने का सख्त निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए है।
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में बीती रात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने जनपद के सदर कोतवाली के विवेचकों के साथ चौथी बार मीटिंग साथ बढ़ते अपराध को लेकर क्राइम मीटिंग की है। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी बीट के सिपाहियों से लेकर थाने के प्रभारी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रहेंगे। किस क्षेत्र में किस तरह का अपराध है इसकी गहनता से जानकारी हासिल की। प्रभारियों को निर्देश दिए कि अब कार्य करने का तरीका बदल लें, यदि पीड़ितों की सुनवाई न हुई और मुझ तक शिकायत पहुँची तो कड़ी कार्यवाही करूंगा। शासन की मंशा के अनुसार ही काम करना पड़ेगा।
तीन साल के आंकड़ों पर बैठक, देखा थानावार अपराध-
उन्नाव में पिछले तीन साल में हुई घटनाओं को लेकर बिंदुवार समीक्षा की, जिसमें चोरी, लूट, नकबजनी, चेन स्नेचिंग, महिला सम्बंधित अपराध को लेकर बैठक में एसपी ने कहा सभी जिम्मेदार सुनिश्चित करें अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ अवैध कार्यों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
समय से न्यायालय में दाखिल करे चार्टशीट
बैठक में कहा कि केस डायरी, बेल, कमेंट समय से न्यायालय में दाखिल करें। आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करें। इसके साथ ही अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करेंगे। चोरी लूट वाहन चोरी नकबजनी जैसी घटनाएं बढ़ी है, उनको रोके और बीट स्तर के सिपाहियों की जिम्मेदारी तय होगी।

