अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम क्यों छोड़ा, क्यों किया अटपटा पोस्ट? घबराइए मत, यहां जानिए क्या है पूरा सच
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही इंस्टाग्राम छोड़ने का ऐलान करते हुए एक ऐसा पोस्ट किया कि फैंस डर गए हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि क्या हुआ। अनीता ने ऐसा क्यों किया है, इसका पता चल गया है। यहां जानिए सच:
अनीता हसनंदानी ने इंस्टाग्राम क्यों छोड़ा, क्यों किया अटपटा पोस्ट? घबराइए मत, यहां जानिए क्या है पूरा सच
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही एक बड़ा ही अटपटा पोस्ट शेयर किया, जिसे देख फैंस घबरा गए और पूछने लगे कि आखिर क्या हुआ? अनीता हसनंदानी ने फैंस से माफी मांगते हुए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर लिखा कि वह साइन ऑफ कर रही हैं। यानी वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रही हैं। इसे देख फैंस परेशान हो गए और पूछने लगे कि क्या अनीता के साथ सबकुछ ठीक है? अनीता ने अभी तक इसके पीछे का कारण नहीं बताया है, पर हम आपको बता रहे हैं।
Anita Hasnandaniने क्यों ऐसा पोस्ट किया, इसका कनेक्शन एक रियलिटी शो से बताया जा रहा है, जो जल्द ही ज़ी टीवी पर शुरू होने वाला है। एक नया रियलिटी शो जल्द आ रहा है, जिसका नाम है 'छोरियां चलीं गांव'। हाल ही इसके प्रोमो भी रिलीज किए गए थे
अनीता हसनंदानी ने इस कारण किया इंस्टाग्राम छोड़ने वाला पोस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीता हसनंदानी को इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया, और वह इसके लिए लगभग कन्फर्म है। यह अनीता के पति Rohit Reddy के कमेंट से भी साफ हो जाता है, जो उन्होंने एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट पर किया था। अनीता हसनंदानी ने लिखा था कि गुड बाय दोस्तों, साइन ऑफ कर रही हूं। बहुत समय से तेज आवाज थी, अब फिर से खुद को सुनने का समय आ गया है। इस पर रोहित ने कमेंट किया- किल इट। हालांकि, अभी खुद अनीता ने कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

यहां देखिए 'छोरियां चलीं गांव' का प्रोमो:
'छोरियां चली गांव' में गाय-भैंस चराएंगी, उपले बनाएंगी हसीनाएं
वैसे बता दें कि 'छोरियां चली गांव' में टीवी की कई एक्ट्रेसेस और सोशल मीडिया स्टार्स भी नजर आएंगी। ये सभी हसीनाएं ग्लैमर और आलीशान जिंदगी छोड़कर गांव में रहेंगी। यहां वह चूल्हे पर खाना बनाएंगी, गाय-भैंस और बकरियां चराएंगी और एकदम गांव जैसा सामान्य जीवन जिएंगी। इस शो में एक्ट्रेसेस को कोई सुख-सुविधा नहीं मिलेगी। न फोन होगा और ना ही बेड। और तो और इन्हें गोबर से उपले भी बनाने होंगे। 'छोरियां चलीं गांव' पूरी तरह से गांव पर आधारित रियलिटी शो होगा, और इसे Ranvijay SIngh होस्ट करेंगे।
#thebharatnews

