The भारत News
जहां एक ओर माननीय एसएसपी महोदय रोहित सिंह सजवाण अपराधो को रोकने का हर यथा संभव दिशा निर्देश आपने अधीनस्थों को निरंतर जारी कर रहे है वही दूसरी ओर उनके प्रयासों को निष्फल करने को तत्पर थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस. मामला थाना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिव पुरम का है जहां सट्टा माफिया दीपक और उसके गुर्गों का चल रहा है सट्टे संग तितली कबूतर का खेल. जनता की गाढ़ी कमाई पर इस अवैध कार्य को करने वाले डाल रहे हैं डाका. सूत्रों के अनुसार स्थानीय क्षेत्रवासी भी दीपक की दबंगई से है परेशान. आंखे बंद करके बैठी है थाना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस. माननीय एसएसपी महोदय एवम एसपी सिटी महोदय से आग्रह करता है कि कृप्या करके जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वालों पर शीघ्र ही यथा संभव उचित कार्यवाही करवाने का कष्ट करें. जिससे स्थानीय जनता को सट्टा माफिया दीपक और उसके गुर्गों संग कुछ तथाकथित पत्रकारों के आतंक से निजात मिल सके.
Aadesh12345

