Rajasthan /Chittorgarh: बेगूं क्षेत्र में चाकूबाजी हमले में एक की मौत,चार घायल, ग्रामीणों का प्रर्दशन जारी

Rajasthan /Chittorgarh: बेगूं क्षेत्र में चाकूबाजी हमले में एक की मौत,चार घायल, ग्रामीणों का प्रर्दशन जारी

Chittorgarh - बेगूं उपखंड क्षेत्र के रायता में चाकूबाजी की घटना हुई है। इसमें एक 15 साल के किशोर की मौत हो गई जबकि आरोपित सहित चार-पांच अन्य घायल हो गए। किशोर की मौत के बाद बवाल गया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया हुआ है। जानकारी में सामने आया कि शुक्रवार प्रातः एक युवक ने पांच जनों पर चाकू से हमला। हमले में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।चार अन्य में से 2 को जिला चिकित्सालय रेफर तथा 2 का बेगूं उप जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद कई लोग मौके पर पहुंचे। बाद में बेगूं नगर के पुराने बस स्टेंड पर किशोर के शव को रख कर प्रदर्शन किया जा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम कैलाशचंद्र गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा सुभाषचंद्र मिश्रा, तहसीलदार नरेश गुर्जर, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु अनुपम मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है।