जुलाना में विनेश फोगाट बढ़ाएंगी कांग्रेस का सियासी वजन? चुनाव से पहले बृजभूषण शरण ने कर दिया ये बड़ा दावा

जुलाना में विनेश फोगाट बढ़ाएंगी कांग्रेस का सियासी वजन? चुनाव से पहले बृजभूषण शरण ने कर दिया ये बड़ा दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण ने बड़ा दावा किया है. 'एबीपी न्यूज' से बातचीत में वह बोले कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश की है.

उन्होंने कोई गलती नहीं की इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. ऐसे में सच सबके सामने आ गया. 

कांग्रेस की ओर से विनेश फोगाट को चुनाव लड़ाने (जुलाना सीट से) पर बृजभूषण शरण सिंह ने बताया, "महिला रेसलर और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा. वह चुनाव हार जाएंगी. वे दोनों कांग्रेस पार्टी की लुटिया डुबा देंगे." वह आगे बोले, "दोनों के कांग्रेस में जाने से सच सामने आ गया. इनके जरिए मेरे खिलाफ, पार्टी के खिलाफ और पीएम मोदी के खिलाफ साजिश की गई. राहुल गांधी-प्रियंका गांधी की जोड़ी ने हुड्डा को आगे करके षड्यंत्र किया. इन लोगों ने बेटियों का इस्तेमाल किया और राजनीति के लिए बेटियों तक को नहीं छोड़ा."