शाजापुर - वन विभाग शुजालपुर द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया गया
शाजापुर। वन विभाग शुजालपुर के द्वारा सी.एम. राइज़ स्कूल शुजालपुर मे वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। शारदा उत्कृष्ट (सी.एम. राइज स्कूल) मे वन विभाग के अधिकारीयों द्वारा विद्यार्थियों को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण के बारे में विस्तार से समझाया। वन्यजीवों के बारे में रोचक जानकारिया प्रदान की, जिससे बच्चे काफी रोमांचित हुवे। वन्यजीवों के बारे मे दी गई जानकारी के संबंध में प्रश्नोत्तरी रखी गई, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं तात्कालिक भाषण मे प्रथम द्वितीय व तृतीय आनेवाले छात्रों को पुरुष्कार वितरण किये गए! डिप्टी रैंजर कन्हैयालाल भिलाला द्वारा वन्य जीवों के बारे में एवं प्रदीप विश्वकर्मा द्वारा सर्प व वन्यजीवों के रेस्क्यू के बारे में विस्तार से समझाया गया! इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनीश त्रिवेदी, वॉइस प्रिंसिपल मुकेश नेमा, डिप्टी रेंजर के.एल. भिलाला, वनरक्षक हरीश सक्सेना, राजेश जावरिया, प्रदीप विश्वकर्मा, देवेंद्र मगोरिया, राजेंद्र राजपूत, अजय देशमुख, एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश सक्सेना ने किया व आभार सी. एम. राइज स्कूल प्राचार्य ने माना।

