उत्तर प्रदेश : हापुड़ लाठीचार्ज मामले में हाईकोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी गठित, चैंबर ने दिया आदेश।

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : हापुड़ लाठीचार्ज मामले में हाईकोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी गठित, चैंबर ने दिया आदेश।

उत्तर प्रदेश : “हापुड़ कमेटी में न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति फैज आलम खान सदस्य बनाए गए हैं। जांच समिति में महाधिवक्ता, बार काउंसिल और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी शामिल किए गए हैं।

हापुड़ लाठीचार्ज मामले में मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने हाईकोर्ट के छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें हाईकोर्ट के तीन न्यायमूर्ति शामिल हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित समिति वकीलों की शिकायत की जांच करेगी। कमेटी में न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति फैज आलम खान सदस्य बनाए गए हैं।

जांच समिति में महाधिवक्ता, बार काउंसिल और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अर्जी पर मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने आदेश दिया। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश ने स्वत: संज्ञान की याचिका पर दिया है। मामले की सुनवाई उन्होंने अपने चैंबर में की।