IND vs UAE: मैच से पहले दिया था ऐसा अजीब बयान, भारत ने 93 गेंद रहते रौंदा तो यूं मिमियाने लगा यूएई का कप्तान
IND vs UAE: एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले यूएई के कप्तान बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। 9 विकेट से मिली करारी हार के बाद उनके सूर पूरी तरह बदले हुए दिखे।
मुहम्मद वसीम ने टीम इंडिया की तारीफ की
दुबई: भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के मुकाबले से पहले यूएई के कप्तान Mohammad Wasim ने एक इंटरव्यू दिया था। पाकिस्तान में जन्मे वसीम ने भारत के खिलाफ मैच को बड़ा नहीं माना था। उन्होंने कहा था कि हम इसको बड़ा मैच नहीं मानेंगे क्योंकि सभी टीमें अच्छी हैं तो सभी मैच बराबर होंगे। जब दोनों टीम की टक्कर हुई तो मुकाबला एकतरफा रहा। भारतीय टीम ने मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।
हार के बाद क्या बोले वसीम?
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने जल्दी जल्दी विकेट खोने को हार की वजह बताया। टीम ने 10 रन बनाने में अपने आखिरी 8 विकेट खो दिए थे। 47 रन पर टीम के दो विकेट थे और पूरी पारी 57 रनों पर सिमट गई। वसीम ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कहा, 'एक बल्लेबाज़ के तौर पर हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए जिससे हमें मैच हारना पड़ा।
भारतीय टीम की तारीफ की
मुहम्मद वसीम ने भारतीय टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- वे एक शानदार टीम हैं और उनकी गेंदबाजी भी बहुत अच्छी है। वे हर बल्लेबाज के लिए अपनी रणनीति बनाकर आते हैं, इसीलिए वे नंबर एक टीम हैं। एक टीम के तौर पर हम मजबूती से वापसी करने और अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करेंगे।
#thebharatnews

