प्रतापपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सकुंतला पोर्ते का लगातार धुआंधार जनसंपर्क जारी
प्रतापपुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सकुंतला पोर्ते का लगातार धुआंधार जनसंपर्क जारी
रोहित यादव / सूरजपुर - जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सकुंतला पोर्ते गांव-गांव पहुंचकर जनसम्पर्क कर रही हैं। लोग विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में सकुंतला पोर्ते का आत्मीय स्वागत कर रहे हैं।टिकट मिलते ही भाजपा प्रत्याशी के द्वारा लगातार धुआंधार जनसंपर्क किया जा रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि अब की बार बीजेपी सरकार के साथ। सकुंतला पोर्ते ने वाड्रफनगर मंडल के ग्राम पंचायत कुंदी, गोबरा, बाजरा , सरूअत, फुलीडूमर में पहुंचकर कार्यक्रताओं से भेंट मुलाकात कर मोदी सरकार की योजनाएं के बारे में बताया। लोगों ने कहा और विश्वास दिलाया कि इस बार प्रतापपुर विधानसभा में सकुंतला पोर्ते को भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया। प्रतापपुर विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन चाहते हैं और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहें हैं.



