बलरामपुर जिले में करमा नृत्य का हुआ आयोजन
बलरामपुर जिले में करमा नृत्य का हुआ आयोजन
रोहित यादव/ बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत नेहरू नगर में आदिवासी समुदाय का प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा नृत्य का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह शामिल हुए उन्होंने नर्तक दलों की सराहना की.
आदिवासी समुदाय के बीच करमा नृत्य काफी प्रचलित है. यह छत्तीसगढ़ का लोकनृत्य भी है. यह नृत्य कर्म देवता को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. करमा नृत्य की परंपरा कई जनजातियों में देखने को मिलता है. छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग में धूमधाम से करमा नृत्य किया जाता है.
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने किया करमा नृत्य: बलरामपुर के नेहरू नगर में आयोजित करमा नृत्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए. सभी ने मिलकर करमा नृत्य किया.

