सिद्धार्थ महाविद्यालय : 500 विद्यार्थियों को मिला स्मार्ट फोन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में शनिवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्मार्टफोन वितरण देश को आधुनिक बनाने की एक पहल है। युवाओं को वितरण के पीछे सरकार की मंशा को जानकर इसका सदुपयोग करना चाहिए। भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा भाजपा सरकार सभी के बारे में सोचते हुए कार्य कर रही हैं। इस दौरान 500 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। मौके पर महाविद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद, स्नेहलता पाल, प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी अग्रवाल, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, नीतीश पांडेय, रमेश मणि त्रिपाठी, सुधांशू बोरा आदि मौजूद रहे।

