पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से ठगी की घटना: 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पहुँच से दूर
सिवनी मालवा नगर में ठगी के दो मामले बुधवार को सामने आये थे, जिसमे 2 गाड़ी से 4 युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर एक बुजुर्ग के सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद सिवनी मालवा पुलिस हरकत में आई वही नगर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे में साफ़ देखा जा सकता है की किस तरह से नगर के बीचों बीच 2 दोपहिया वाहन से 4 लोग आते है और बुजुर्ग से सोने की अंगूठी उतरवा लेते है पूरी घटना को लगभग 48 घंटे बीत चुके है परन्तु आरोपी अब तक पुलिस की पहुँच से दूर हैं।
आपको बता दें की आरोपियों के द्वारा नगर में एक के बाद एक लगभग 4 स्थानों घटना को अंजाम दिया गया था परन्तु सिर्फ एक ही जगह उन्हें सफलता मिली थी अन्य लोगों के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। दो जगहों पर आरोपी सीसीटीवी कैमरे में नजर आये है जिनमे एक कल्लू चौक पर जहाँ आरोपियों के द्वारा रिटायर्ड शिक्षक एसएल तिवारी से अंगूठी ली गई थी एवं एक निजी अस्पताल के पास जहाँ आरोपियों द्वारा महेश राठौर नामक बुजुर्ग से अंगूठी एवं सोने की चैन लेने का प्रयास किया गया था परन्तु बुजुर्ग के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए थे।
जानकारी के मुताबिक मारुती मंदिर के पास रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक एसएल तिवारी मंदिर से लौट रहे थे तभी कल्लू चौक के पास दो युवक आए और बुजुर्ग से बोले कि आगे साहब गाड़ी में बैठे है आप सोने के जेवर तो नही पहनते हो और उनकी तलाशी ली जब जेब मे कुछ नही मिला तो उनके हाथ मे पहनी हुई अंगूठी निकाल ली तथा उनके जेब मे कागज में बांधकर कुछ रख दिया जिससे बुजुर्ग को लगा कि अंगूठी जेब मे रखी होगी जब घर जाकर देखा तो जेब मे पत्थर रखे हुए थे। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

