आगामी चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राजीय पुलिस की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले...

आगामी चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राजीय पुलिस की बैठक, लिए गए कई अहम  फैसले...

आगामी चुनाव के मद्देनजर अन्तर्राजीय पुलिस की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले...

बलरामपुर:- छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलरामपुर जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय में अंतरराज्यीय पुलिस की बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में सरगुजा आईजी सहित झारखंड के सीआरपीएफ अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण कराने चुनाव संपन्न कराने आपसी रणनीति तैयार की गई।

बलरामपुर जिला तीन राज्यों की सीमा से लगता है। झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश ये तीनों प्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा से लगते हैं। आगामी महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है जिसके मद्देनजर आज झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के कमांडेट और सरगुजा आईजी के बीच चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई थी। बलरामपुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली मूमेंट बनी रहती है और चुनाव को किसी प्रकार से नक्सली प्रभावित न कर सके इसके लिए पुलिस और सीआरपीएफ टीमो ने रणनीति बनाई है इसके अलावे अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट पर कड़ाई के साथ जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिये गए है।