काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-दर्शन के नाम पर ठगी
काशी विश्वनाथ धाम परिसर के दर्शन और पूजन के नाम पर लोगों से फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है. एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को कम पैसे में दर्शन पूजन कराने के नाम पर पैसा लूटने का प्रयास किया गया है. अब इस पर मंदिर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वाराणसी पुलिस प्रशासन से शिकायत की है. काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से फर्जी वेबसाइट व पोर्टल के खिलाफ आपत्ति जताते हुए वाराणसी पुलिस उपायुक्त से शिकायत की गई है.

