35 बीघा जमीन के लिए बेटे और बहुओं ने रची मां के खिलाफ खाैफनाक साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खाेल दी सच्चाई

35 बीघा जमीन के लिए बेटे और बहुओं ने रची मां के खिलाफ खाैफनाक साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खाेल दी सच्चाई

शहर के मोहल्ला शिवपुरम में जमीन बेचने से इनकार करने पर एक बेटे और दो बहुओं ने मिलकर मां की पीट−पीटकर हत्या कर दी। मामला सामने आया तो बताया गया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है।

लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें पसलियां टूटने की बात आई। लेकिन इसके बाद भी पुलिस तहरीर मिलने से इनकार करती रही।

रात साढ़े दस बजे कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और महिला के पति उमाशंकर की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। जिसमें उनके बेटे और दो बहुओं को आरोपित बनाया गया है। मामला जमीन बेचने से इनकार करने से जुड़ा हुआ है।

मृत्यु पर हुआ संदेह

रविवार की सुबह उन्हें पत्नी की मृत्यु संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिन से उनका बेटे और बहुएं जमीन बेचने की बात कर रहे थे। उनके पास बिनावर क्षेत्र के गांव सिरसावा में करीब 35 बीघा जमीन है। वह लोग उसे बेचने का दवाब बना रहे थे। लेकिन उनकी पत्नी विमला इससे इनकार कर देती थीं। आरोप है कि इसी जमीन बेंचने की खुन्नस में शनिवार रात बेटे राजेंद्र और उसकी पत्नी नीलम और दूसरे बेटे रंजीत की पत्नी रश्मी ने उनकी पत्नी विमला के साथ मारपीट की है, जिसमें उनकी जान चली गई।

पुलिस को सूचना दी, तब हुआ पोस्टमार्टम

उन्होंने रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें विमला की मृत्यु पसलियां टूटने से बताई गई। उनके शरीर पर पांच अन्य चोटें भी मिलीं। इस पर मारपीट की बात स्पष्ट हो गई। लेकिन पुलिस रात तक तहरीर न मिलने की बात कहती रही।

पुलिस को उमाशंकर ने दिया प्रार्थना पत्र

कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले उमाशंकर ने सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन रात में उन्होंने अपने बेटे राजेंद्र और पुत्रवधु नीलम व रश्मी पर पत्नी विमला के साथ मारपीट करने और धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। इस पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। उमाशंकर ने इसकी वजह जमीन को लेकर विवाद बताया है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि इस संबंध में उमाशंकर का भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें वह बेटे व दोनों बहुओं पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन दैनिक जागरण उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

उमाशंकर की है कपड़े की दुकान

शहर के मुहल्ला शिवपुरम के गली नंबर तीन निवासी उमाशंकर की कपड़े की दुकान है। उमाशंकर ने बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद करके घर आए तो उनकी पत्नी विमला बेहोश मिलीं। वह जमीन पर पड़ीं थीं। उनके बेटे और दोनों बहू घर पर मौजूद थे। वह पत्नी को लेकर सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत देखी जब वह इलाज शुरू करते तब उनकी मृत्यु हो गई। वह शव लेकर घर

आ गए।