3 Idiots Sequel: रैंचो, फरहान, राजू की होगी वापसी, स्क्रिप्ट हो गई है तैयार, क्लाइमैक्स सीन में होगा ये
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म '3 इडियट्स 2' अगले साल फ्लोर पर आने के लिए तैयार है। एक पोर्टल ने फिल्म का क्लाइमैक्स भी बता दिया है सीक्वल के साथ लौट रही है फिल्म
आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' अपने सीक्वल के साथ पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी की डायरेक्टेड ये फिल्म 15 साल बाद फ्लोर पर आने वाली है। विधु विनोद चोपड़ा भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे और नई कहानी को पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसकी शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं कि कब शुरू होगा फिल्मांकन।
'पिंकविला' ने अपने सोर्स के हवाले से बताया है कि 3 Idiots अपने सीक्वल के साथ वापसी करने जा रही है। इसमें पहले पार्ट के ही किरदार दिखाई देंगे। सोप्स ने बताया है कि इसकी शूटिंग 2006 की दूसरी छमाही यानी जून महीने के बाद से शुरू होगी। साथ ही स्क्रिप्ट तैयार हो गई है और टीम इसके लिए बहुत एक्साइटेड है। दूसरा पार्ट भी पहले की ही तरह मजेदार और इमोशनल होगा।
'3 इडियट्स 2' का क्लाइमैक्स सीन
पोर्टल ने ये भी बताया है Movies story will continue। क्लाइमैक्स सीन में 15 साल बाद की चीजें दिखेंगी, जहां पर इसके सभी किरदार अलग हो चुके होंगे और एक नए एडवेंचर के लिए साथ जुड़ेंगे। रैंचो, फरहान, राजू और पिया की मजेदार केमेस्ट्री भी सबको आकर्षित करेगी। जहां उनके बड़े होने की जर्नी देखने को मिलेगी।
दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम रुका
'3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने स्क्रीन पर तबाही मचा दी थी और 200 करोड़ के क्लब में शामल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी। आमिर खान और करीना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। और एक बार फिर से इन्हें देखने के लिए दर्शक एक्साइटेड हैं। खबर ये भी है कि राजकुमार हिरानी और आमिर खान ने फिलहाल के लिए दादासाहेब फाल्के की बायोपिक को होल्ड पर रख दिया है क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई।

