हनुमानगढ़ी मंदिर पर अखंड हरी कीर्तन का हुआ आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा ने की सर्वमंगल की कामना।

हनुमानगढ़ी मंदिर पर अखंड हरी कीर्तन का हुआ आयोजन जिलाधिकारी अनुनय झा ने की सर्वमंगल की कामना।

महराजगंज। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में अखंड हरी कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूजा अर्चना कर किया। जिलाधिकारी द्वारा गौरी गणेश नवग्रह का पूजा अर्चना किया गया। उन्होंने मानव कल्याण सहित देश व समाज में सौहार्द की कामना की। मंदिर परिसर में पूजन पंडित सुरेंद्र मिश्रा और पुजारी संदीप दास ने कराया। पूजन के उपरांत अनुनय झा ने मंदिर और छठ घाट का भी भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने मंदिर की दीवारों पर किए गए पेंटिंग सहित अन्य सुंदरीकरण के कार्यों पर संतोष जनक व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर में लगे पौधों की संख्या में वृद्धि करने का निर्देश दिया। उन्होंने छठ घाट और मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव करने का भी निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद के ईओ आलोक मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बनिया नाला स्थित छठ घाट पर 2100 से अधिक दीपों को कल जलाया जाएगा साथ ही फरेंदा रोड पर सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय रोड तक सड़क के दोनों और दीप जलाने के भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य मंदिरों और सार्वजनिक घाटों पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, अपर जिला अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, सदर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे।