हिमाचल:- नाहन के कंडईवाला में बादल फटा, 40 स्कूली बचे रेस्क्यू, प्रदेश में आज रेड अलर्ट
नाहन. हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर बरस रहा है. लगातार चार दिन से अंबर से आफत बरस रही है. भारी बारिश ने जमकर कोहराम मचाया है. रविवार को सिरमौर जिले के नाहन तथा आस-पास के क्षेत्रों में लगातार भारी बरसात होती रही. नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडईवाला में बाढ़ से भारी नुकसान की रिपोर्ट है. यहां पर बादल फटा और बाढ़ आ गई.
राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यहां पर फ्लैश फ्लड की वजह से लगभग 30 से 40 बीघा जमीन बह गई है. एक गौशाला सहित तीन पशुओं के भी बहने की खबर है. इसके अलावा एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली तथा एक दुकान जलमग्न होने की सूचना है. यहां पर भारी बारिश के चलते 40 स्कूली बच्चे एक घर की छत पर फंस गए.


Pardeep kumar