'स्पेशल क्लास' के लिए आओ.., सूने घर में अकेले प्रोफेसर ने छात्रा से की ऐसी हरकत, सिर शर्म से झुक जाएगा

'स्पेशल क्लास' के लिए आओ.., सूने घर में अकेले प्रोफेसर ने छात्रा से की ऐसी हरकत, सिर शर्म से झुक जाएगा

बेंगलुरु में एक प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने अपनी एक स्टूडेंट को पढ़ाई और अटेंडेंस में मदद करने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया। पुलिस आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

 


बेंगलुरु : Bengaluru के एक नामी प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने एक स्टूडेंट को पढ़ाई और अटेंडेंस में मदद करने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया। प्रोफेसर ने छात्रा से कहा कि अगर वह उसकी बातों को मानेगी तो उसे अच्छे मार्क्स और अटेंडेंस मिल जाएंगे। पुलिस आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

 

'स्पेशल क्लास' के नाम पर बुलाया था घर

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर ने कथित तौर पर बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (बीसीए) की छात्रा को 'स्पेशल क्लास' के नाम पर अपने घर बुलाया। प्रोफेसर ने स्टूडेंट को उसकी पढ़ाई और कम अटेंडेंस में मदद करने का वादा भी किया था। उसने छात्रा की मां से भी बात की जिससे उनका भरोसा जीता जा सके। लेकिन जब छात्रा 25 सितंबर को प्रोफेसर के घर गई तो उसने देखा कि उसके परिवार के सदस्य मे से कोई भी उसके घर पर मौजूद नहीं था। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने घर पर उसके साथ छेड़छाड़ किया। आरोप है कि प्रोफेसर ने छात्रा से कहा कि अगर वह उसकी बातों को मानेगी तो उसे अच्छे मार्क्स और अटेंडेंस मिल जाएंगे। जिसके बाद छात्रा डर गई और वापस अपने घर आ गई।


पुलिस मामले की जांच कर रही है

प्रोफेसर के इस बर्ताव से हैरान छात्रा पूरी घटना अपने माता-पिता को बताती है। जिसके बाद स्टूडेंट के परिजनों ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रोफेसर को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।.

#thebharatnews