स्कूली छात्राओं ने एसएसबी जवान की कलाई पर बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं।

स्कूली छात्राओं ने एसएसबी जवान की कलाई पर बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं।

महराजगंज। रक्षाबंधन के दिन अपने परिवारों से दूर देश सेवा कर भारतीय सेना के जवानों की कलाइयों पर सजी राखियों ने उनके मनोबल काे दुगना कर दिया।

भारत-नेपाल सीमा पर सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों की कलाइयां सुनी नहीं रही। रक्षाबंधन के मौके पर पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी के जवानों ने रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी आयु की कामना की।

स्कूली बच्चियों ने एसएसबी जवानों से सरहद की सुरक्षा के साथ साथ देश की सुरक्षा में शक्ति प्रदान करने की कामना की।मौके पर एसएसबी जवान भावुक हुए और घर से दूर रहने के बावजूद इस तरह की आत्मीयता से भाव विभोर हो गए।देश के कोने कोने से आकर सरहद की सुरक्षा में लगे जवानों को घर से दूर रहने के अहसास को कम कराया। 

मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं बच्चे एवं तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।