सीएम हेल्पलाइन सहित सभी लंबित प्रकरणों का निपटारा अति शीघ्र करें-कलेक्टर मऊगंज
कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने टीएल बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने 31 जनवरी को जनपद सभागार मऊगंज में राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों की टीएल बैठक लेते हुए लंबित प्रकरणों का अति शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीमांकन के कार्य नियमानुसार करें जिससे किसी भी प्रकरण में रुकावट न आए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निहित प्रक्रिया के तहत ही प्रकरण को अंतिम रूप दें जिससे कोई भी केस नियमानुसार ही पूर्णता की ओर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी काम में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा की राजस्व महा अभियान के तहत जहां बी 1 वाचन का कार्य शेष है दो दिवस के भीतर पूर्ण करें। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने निर्देशित करते हुए कहा कि ईकेवाईसी सभी के करना है चाहे वह किसान हो या न हो। साथ ही सीएम हेल्पलाइन का निदान योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय में प्रतिदिन पेशी लगाकर सुनिश्चित करें कि कोई भी रीडर अपनी स्वेच्छा से अगली पेशी न बढ़ाएं। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को वृहद लोक अदालत होना सुनिश्चित हुआ है। सबसे ज्यादा बिजली राजस्व पुलिस एवं वन विभाग के प्रकरण है। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मिले और लोक अदालत के बारे में बताएं जिससे दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो सके। जिससे ज्यादा से ज्यादा लंबित प्रकरणों का निपटारा किया जा सके। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में आए सभी आवेदनों का निराकरण अति शीघ्र करने के निर्देश दिए। टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा सीएम हेल्पलाइन पेंडिंग प्रकरणों का विभाग बार जायजा लेते हुए अति सीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। वही गौशाला निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का अतिसीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करें जिससे गौवंशों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर ढंग से की जा सके। इस दौरान जनपद सीईओ नईगढ़ी द्वारा बताया गया कि विकासखंड के डिहिया ग्राम पंचायत के सरपंच की अनुपस्थिति के कारण सभी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा विधि संगत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वही कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी जुट जाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लंबित प्रकरणों का निपटारा हो सके। आयोजित टीएल बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी एसडीम बीके पांडेय तहसीलदार जनपद सीईओ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


