शाजापुर - पुलिस ने ढूंढ निकाले गुम हुए 8 लाख से अधिक कीमत के 65 मोबाइल
इरफान मंसूरी
शाजापुर। पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के गुम हुए मोबाइल ढूंढ निकाले ओैर मोबाइल मालिको को उनके मोबाइल लौटा दिए। अपने मोबाइल पाकर किसी की आंख भर आई तो किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि उनके हर मोबाइल की कीमत हजारों मंे थी। जिसे ढूंढने में पुलिस ने उनकी मदद की और उनके मोबाइल लौटा दिए।
पिछले 8 से 10 महीनो से पुलिस को लगाकर मोबाइल गुम होने और चोरी होने की लगातार शिकायते मिल रही थी। किसी का मोबाील गुम हो गया था तो किसी का मोबाइल भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुम हो गया था।ऐसे पीडित मोबाईल धारकों द्वारा शाजापुर पुलिस को गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थे। इस पर पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में एवं एएसपी टीएस बघेल के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोबाईलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल शाजापुर को मिले थे और सायबर सेल द्वारा वर्ष 2022 2023 में गुम मोबाईल के आवेदन में संबंधित थाने की मदद से प्रदेश के विभिन्न जिलो से कुल 65 नग मोबाईल जिनकी कीमत करीब 8 लाख 10 हजार थी बरामद कर एसपी श्री राजपूत, एएसपी श्री बघेल, एसडीओपी जीएस चौहान द्वारा लौटाये गये। इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक विकास तिवारी, प्रधान आरक्षक अनिल मंडलोई, आरक्षक राजेश दांगी, अनिल सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस व साइबर सेल टीम ने की सावधानी बरतने की अपील
शुक्रवार को साइबर सेल द्वारा गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए। इसके लिए उनके बिल भी देखे गए। वहीं पुलिस ने और साइबर सेल टीम ने आम जनता से अपील की है कि वे गांव, शहर में लगने वाले हाट-बाजार में एवं अन्य व्यस्ततम क्षेत्रों में मोबाईल फोन सावधानी पूर्वक सुरक्षित रखें। कभी भी भीड़-आठ वाले स्थानों पर अपना मोबाईल फोन लापरवाहीपूर्वक सामने की जेब में न रखें।

