लद्दाख में खाई में गिरा सेना का वाहन, आठ जवानों की मौत

Army

लद्दाख में खाई में गिरा सेना का वाहन, आठ जवानों की मौत

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, भारतीय सेना के अधिकारों ने बताया कि शनिवार को लद्दाख के लेह जिले में सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया है। 

पीटीआई के मुताबिक़, घटना में कम से कम आठ जवानों के मारे जाने की आशंका है। 

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई। 

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।