*लूणी नदी में नहाने गए दो युवक डूबे*
बालोतरा
बालोतरा के सिंधवेरा के पास दो युवक दोपहर को नदी में नहाने को उतरे थे। नदी में कंटीली झाड़ियों में फंसने से दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। रास्ते से जा रहे लोगों ने नदी किनारे कपड़े देखे और नदी में किसी को नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जसोल थानाधिकारी डिम्पल कँवर पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकालने के लिए तैराक और गोताखोरों को मौके पर बुलाया। काफी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे एक शव को बाहर निका जा सका। अभी दूसरे युवक की तलाश जारी हैं। हादसे के बाद बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी भी मौके पर पहुँचे। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सवांददाता नरेन्द्रसिंह मेवानगर