राधा रमण फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

राधा रमण  फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट  दिवस

हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क। प्रयागराज। आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को राधा रमण फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें संस्थान के प्रबंधक रावेन्द्र मिश्र ने दीप प्रज्वलन करके शुरुआत की। इस मौके पर कॉलेज के विभागाध्यक्ष मयंक शर्मा ने फार्मेसी की उपयोगिता के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से प्रतिष्ठा पाठक ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़ - चढ़कर भाग लिया। उनके द्वारा रंगोली ,पोस्टर प्रस्तुति , स्पीच जैसे तमाम तरह के समारोह  किये गये । जिसमें राज ने पोस्ट प्रस्तुति  , विशाल सोनी रंगोली तथा विनीता सरोज ने स्पीच में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी आकांक्षा मिश्रा, राकेश मिश्रा, वैशाली सक्सेना, आदित्य यादव, वैभव शुक्ला, देवेंद्र कुशवाहा, शिप्रा श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार, सुमित द्विवेदी ( प्रियांशु पंडित )

प्रयागराज