'रामायण' में प्रियंका चोपड़ा बनने वाली थीं शूर्पणखा! एक्ट्रेस ने इस कारण रिजेक्ट की नितेश तिवारी की फिल्म
नितेश तिवारी की 'रामायण' में शूर्पणखा के रोल के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसकी वजह भी सामने आई है। इसके बाद रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा का रोल दिया गया।
'रामायण' में प्रियंका चोपड़ा बनने वाली थीं शूर्पणखा! एक्ट्रेस ने इस कारण रिजेक्ट की नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 800 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसमें रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे हैं, जिनमें राम, सीता, हनुमान और रावण के रोल में साइन किया गया है। रकुल प्रीत सिंह 'रामायण' में शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी। लेकिन उनसे पहले इस किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया जा रहा था।
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स में शूर्पणखा के किरदार में प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया। इसकी वजह भी सामने आई है।
प्रियंका चोपड़ा ने इसलिए रिजेक्ट की 'रामायण'
एक सोर्स ने बताया, 'शूर्पणखा की वजह से ही रामायण हुई थी, और मेकर्स इस भूमिका के लिए Priyanka Chopra को लेना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बन पाई क्योंकि इंटरनेशनल प्रोजेक्टस की वजह से उनका शेड्यूल एकदम पैक था। तभी रकुल प्रीत सिंह को इस रोल के लिए साइन किया गया। वह इस रोल में एकदम परफेक्ट तरीके से फिट हो गईं। वह इस किरदार में इंटेंसिटी और फ्रेशनेस लेकर आईं।'
'रामायण' में कौन कलाकार क्या बना है?
मालूम हो कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं यश लंकापति रावण बने हैं तो सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' में अमिताभ बच्चन भी हैं, और वो जटायु के किरदार में नजर आएंगे। वहीं Arun Govil राजा दशरथ, तो रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी के रोल में तो काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। 'रामायण' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी, जो 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'द ब्लफ' और 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।

