मैराथन खेल विजेता सुभाष यादव की करंट से दर्दनाक मौत
दसई जोतपुर निवासी जटाशंकर यादव का पुत्र सुभाष यादव बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया समाज सेवी अभय यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:00 बजे घटी जबकी पास लगे बिजली के खंबे के इस्टे को सुभाष ने छू लिया घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सुभाष यादव के दर्दनाक मृत्यु हो गई मृतक सुभाष यादव मैराथन खेल में प्रथम पुरस्कार विजेता रहा है


