मैनपुरी के थाना किशनी में सनसनीखेज कल्पना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
थाना किशनी क्षेत्र के भदेही गांव में 19 वर्षीय युवती कल्पना की मृत्यु 25 जुलाई को गई थी युवती की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था
जनपद, मैनपुरी
रिपोर्टर रचित पाण्डेय
मैनपुरी के थाना किशनी मैं हुए सनसनीखेज हत्याकांड का आज पुलिस ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया थाना किशनी क्षेत्र के भदेही गांव में 19 वर्षीय युवती कल्पना की मृत्यु 25 जुलाई को गई थी युवती की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की हत्या की जानकारी प्रकाश में आई इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए युवती के ही प्रेमी अजय चौहान को गिरफ्तार किया है वही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अजय चौहान युवती से प्यार करता था युवती की शादी दूसरी जगह रुक जाने से काफी परेशान हो गया था आरोपी अजय चौहान 25 जुलाई की रात को मृतक कल्पना से मिलने गया और उसको साथ भाग जाने के लिए कहा युवती ने इस बात से इनकार कर दिया इसी बात से नाराज होकर उसने मोबाइल की डाटा केबल से युवती का गला दवा कर मौत के घाट उतार दिया आरोपी अजय के पास से हत्या में प्रयोग किए जाने वाली मोबाइल डाटा केबल भी बरामद की गई है
वाइट, विनोद कुमार एसपी मैनपुरी

